सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

त्रिपुरा जीत पर बधाई ! किन्तु, तुम भूल न जाना उनको

6 अगस्त, 1999 की सुबह उत्तरी त्रिपुरा के धोलाई जनपद के कंचनछेड़ा नामक स्थान से रा.स्व.संघ के 4 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अपहरण कर लिया गया था। दो वर्ष बाद उनकी निर्मम हत्या की खबर मिली थी। पूर्वांचल के क्षेत्र कार्यवाह श्री श्यामल कांति सेनगुप्ता (आयु 67 वर्ष), दक्षिण असम प्रांत के प्रांत शारीरिक प्रमुख श्री दीनेन्द्र नाथ डे (आयु 51 वर्ष), अगरतला के विभाग प्रचारक श्री सुधामय दत्त (आयु 51 वर्ष) एवं उत्तर त्रिपुरा के प्रचारक श्री शुभंकर चक्रवर्ती (आयु 37 वर्ष) का उस समय अपहरण कर लिया गया था जब वे कंचनछेड़ा के वनवासी कल्याण आश्रम के छात्रावास में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए एकत्रित हुए थे। 11 अगस्त को अपहरण की जिम्मेदारी लेते हुए त्रिपुरा के अलगाववादी संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट आफ त्रिपुरा ने मांग की थी कि त्रिपुरा सरकार त्रिपुरा स्टेट रायफल्स (टी.एस.आर.) को भंग कर दे, तभी इनकी रिहाई होगी। देखते-देखते एक वर्ष बीत गया, संघ के स्वयंसेवकों का क्षोभ बढ़ता रहा, पर त्रिपुरा और केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। इन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं किए गए। इस क्षोभ का प्रकटीकरण अपहरण के 1 वर्ष बाद 6 अगस्त, 2000 को हुआ, जब सम्पूर्ण देश में जिला मुख्यालयों पर धरने, प्रदर्शन एवं मानव श्रृंखला का निर्माण कर स्वयंसेवकों ने राज्य सरकार व केन्द्र सरकार से मांग की कि वे इनकी शीघ्र रिहाई कराएं। जैसे-जैसे बैप्टिस्ट चर्च से समर्थन प्राप्त नेशनल लिबरेशन फ्रंट आफ त्रिपुरा के उग्रवादियों को लगा कि सरकार उनकी मांग नहीं मानेगी, तब उन्होंने रा.स्व.संघ से 2 करोड़ रुपए फिरौती की मांग की। पर न तो संघ ही अपहर्ताओं के सामने झुका और न ही अपहृत कार्यकर्ताओं ने ही इसके लिए कहा। यह था राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण।




..और फिर मातृभूमि की बलिवेदी पर उन चार कार्यकर्ताओं के बलिदान का समाचार आया। 28 जुलाई, 2001 को केन्द्र व राज्य सरकार ने अपने लिखित संदेश में कहा कि उग्रवादियों ने इन चारों कार्यकर्ताओं की लगभग 6 माह पूर्व ही हत्या कर दी थी। सूत्रों के अनुसार दिसम्बर, 2000 में सीमान्तपुर के निकट दीर्घाबाला क्षेत्र में इन कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई थी।

यह था उन हुतात्माओं का अमर बलिदान। लगभग डेढ़ वर्ष तक वे सर्दी, गर्मी, बरसात में जंगल-जंगल भटकते रहे होंगे, उग्रवादियों ने जो रूखा-सूखा दिया होगा, वह भी आधा-अधूरा ही खाया होगा। पर राष्ट्रभक्ति उनमें इस कदर कूट-कूट कर भरी थी कि अपने जीवन की रक्षा के लिए राष्ट्र के धन की चाह नहीं की। यह दुर्भाग्य ही है कि इन चार कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या को कई वर्ष होने जा रहे हैं, पर न तो उनकी हत्या करने वाले आतंकवादियों को ही पकड़ा जा सका और न ही केन्द्र सरकार ने बंगलादेश सरकार से स्पष्टीकरण मांगा, जहां इन कार्यकर्ताओं को अपहरण के बाद रखा गया था।

त्रिपुरा की यह जीत संघ के इन समर्पित कार्यकर्ताओ को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इस पोस्ट का लिंक फेसबुक, ट्विटर , व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स पर जरूर शेयर करे।

इंटरनेट से प्राप्त समाचार लेखक के प्रति आभार

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस आलेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी विचार हैं.






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

A ticking Nuclear Bomb of Healthcare - NCT of Delhi

Let us understand current state of affairs with health care in NCT of Delhi and fallacious situation under current AAP government. Delhi have 60,000 doctors, which are registered with DELHI Medical Council (DMC). According to a DMC official, the top hospitals which are allegedly under the scanner of DMC include Max Healthcare, BLK Hospital, Apollo Hospital, Sir Ganga Ram Hospital, Metro Hospitals, Rockland Hospital, St Stephen Hospital, Balaji Hospital, Jaipur Golden Hospital, Hedgewar Hospital, Lady Hardinge Hospital, Maharaja Agrasen Hospital and Madan Mohan Malviya Hospital. The complaints that DMC receives are related to medical negligence, inflated bills, quacks practicing medicine or running their clinics. Apart from this, most private/ clinics hospitals have become clique of big pharma companies in benefit of regular gifts and international conferences to the doctors; profit margins is what makes the deal attractive. While Mohalla Clinic a temporary porta ca...

राज्य सभा चुनाव

फोटो क्रेडिट :  northbridgetimes.com   राज्य सभा की 59 सीटों के लिए कल 23 मार्च को चुनाव होने जा रहा है .कल ही शाम तक नतीजों के साथ राज्य सभा की नई तस्वीर सबके सामने आ जायेगी. चूंकि ये इलेक्शन कम और सिलेक्शन ज्यादा होता था इसलिए आमतौर से राज्य सभा चुनाव खास इंटेटेस्ट का विषय नहीं होता था पर गुजरात में अहमद पटेल के चुनाव को जिस तरह अमित शाह ने रोचक बना दिया था उसके बाद जनता की इन चुनावों को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है. दूसरा कारण ये भी है वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव से पूर्व ये चुनाव तब होने जा रहा था जब देश मे पुराने गठबंधन टूट रहे है और नये रिश्ते जुड़ रहे है .इसलिए ये कह पाना कठिन है कि किसका वोट किसको जाता है और यही चीज़ इन्हें दिलचस्प बना रही है सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के 27 उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे , कार्यकाल समाप्त होने वाले सभी आठ केंद्रीय मंत्री चुनाव मैदान में है ..जहां कुछ स्थानों पर टक्कर है,वहीं अधिकांश उम्मीदवारों के निर्विरोध आने की संभावना है. सबसे पहले बात करते हैं बीजेपी की जिसके 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. रिटायर होने वाले सभी आठ केंद्रीय ...

भारत को अमेरिका पर विश्वास क्यों नहीं करना चाहिए?

ऐसा शीर्षक पढ़कर बहुत सारे लोगों को कुछ अटपटा लग सकता है, ऐसा इसलिए है या तो वो लोग अंतरराष्ट्रीय राजनीति की गहरी जानकारी नहीं रखते या फिर उनका जन्म 90 के दशक में हुआ होगा। USSR के पतन और भारत के आर्थिक सुधारों के बाद भारत का राजनैतिक झुकाव अमेरिका की ओर आ गया है लेकिन इसके पहले स्थिति एकदम विपरीत थी। भारत रूस का राजनैतिक सहयोगी था, रूस कदम कदम पर भारत की मदद करता था। भारत की सरकार भी समाजवाद से प्रेरित रहती थी और अधिकतर योजनाएं भी पूर्णतः सरकारी होती थीं, निजी क्षेत्र बहुत ही सीमित था। ये सब बदलाव 1992 के बाद आये जब भारत आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और उसका सहयोगी USSR (सोवियत संघ रूस) विखर चुका था, तत्कालीन प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को इस परेशानी से निकलने का कोई विचार समझ में नहीं आ रहा था अतएव भारत ने विश्वबैंक की तरफ रुख किया और विश्वबैंक की सलाह पर ही निजी क्षेत्रों में विस्तार किया गया और भारतीय अर्थव्यवस्था को मिश्रित अर्थव्यवस्था बना दिया गया। यहीं से शुरुआत हो जाती है भारत की नई राजनीति की। जहां तक मेरे राजनैतिक दृष्टिकोण की बात है मैं ये पोस्ट बस इतिहास के विभिन्न पहलुओं पर ...