सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

“भारतीय फ़ुटबॉल को आपके समर्थन की ज़रूरत है” - कप्तान सुनील छेत्री ने की समर्थकों से अपील


जून की पहली तारीख़, हमारी नैशनल फ़ुटबॉल टीम इंटर्कॉंटिनेंटल कप में चायनीज ताईपे के विरुद्ध मुंबई में खेल रही थी, ये बात शायद चुनिंदा लोगों को पता हो सकती है लेकिन सच तो ये है कि देश में अधिकतर लोगों को इसके बारे में जानकारी तक नहीं थी। ख़ाली पड़ा स्टेडियम चीख़ चीख़ कर गवाही दे रहा था हम अपने देश में फ़ुटबॉल खेल के प्रति कितने असंवेदनशील है जबकि इन खिलाड़ियों को भी हमसे वही उत्साहवर्धन और समर्थन की उम्मीद होती है जो हम क्रिकेट या अन्य खेल में खिलाड़ियों के प्रति दिखाते हैं। चायनीज ताईपे के विरुद्ध हमने ये मैच 5-0 से जीता और हमारे फ़ुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने गोल की हैट ट्रिक दाग़ दी, लेकिन इसके बावजूद निराशा उनके मन में इस बात को लेकर थी कि उनका ये अद्वितीय कारनामा देखने के लिए स्टेडियम में बस गिने चुने लोग थे।

हमारे कैप्टन ने ट्विटर पर आकर इस बात की अपील की है कि हम फ़ुटबॉल को देखे, उनको सराहे या आलोचना करे, समर्थन दे या नहीं दे ये बाद की बात है लेकिन इस खेल को सम्मान दें और 4 जून और 7 जून को केन्या और न्यूजीलैंड के विरुद्ध होने वाले मैच को अवश्य देखे।

कप्तान सुनील छेत्री इस वीडियो में काफ़ी सक्षम और आत्मविश्वास से भरे शब्दों में हम भारतियों से कहा है कि मैच देखने के बाद भारतीय फ़ुटबॉल के प्रति हमारी सोच बदल जाएगी।
क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी वीडियो जारी करके फुटबॉल को समर्थन देने के लिए कहा।


ट्विटर पर सुनील छेत्री की वीडियो अपील आते ही लोगो ने उनके समर्थन में ट्वीट की झड़ी लगा दी।
ये बात सोलह आने सच है कि हमारे देश में युरोपीयन लीग करोड़ों लोग देखते हैं और इनकी पसंदीदा टीम भी होती जिसका समर्थन किया जाता हैं, लेकिन बात जब भारतीय फ़ुटबॉल की होती है तो हम खेल के स्तर की दुहाई देकर कन्नी काट जाते है। उन्होंने ये भी कहा है, अगर आपको हमारा खेल पसंद नहीं आता है तो हमारे सामने हमारी निंदा कीजिए, हम पर चिल्लाइए या हमें कोसिए लेकिन ये सब आप हमारा खेल देखने के बाद कीजिए।

उत्साहवर्धन से बढ़कर सकारात्मक ऊर्जा और कुछ नहीं होती, इसके बलबूते पर इंसान पहाड़ चढ़ जाता है। हमारी फ़ुटबॉल टीम को समर्थन मिलना चाहिए और इनके अभूतपूर्व कारनामे को देखने के लिए दर्शक न केवल स्टेडियम में बल्कि हर घर में टीवी पर वैसे ही चीयर करें जैसे क्रिकेट में करते हैं। भारतीय फ़ुटबॉल और हमारे कप्तान के लिए वो एक अनोखी ऊर्जा से कम नहीं होगी।कप्तान सुनील छेत्री के इन वीडियो के बाद कई लोग सामने आए जो स्पोर्ट्स में कोई रुचि नहीं रखते, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और उनका खेल देखने की रुचि दिखाई है।4 को केन्या और 7 को न्यूजीलैंड से मैच जितने के बाद हमारी फ़ुटबॉल टीम 10 को फ़ाइनल में भी विजय पताका लहराएगी ऐसी शुभकामनायें रहेगी। आइए हम सभी मिलकर अपने फ़ुटबॉल टीम का दिल से समर्थन करें।






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिन्दू संस्कृति में ओम का महत्व

Image : Google हिन्दू धर्म में ॐ का महत्त्व “ॐ” और स्वस्तिक सनातन धर्म के प्रतीक हैं और इसे प्रथम प्राकृतिक ध्वनि कहा गया है| “ॐ” ब्रह्मांड की आवाज़ है | दैनिक जीवन में हम इस ध्वनि के प्रति सजग नहीं होते लेकिन ‘ॐ’ का जाप मनुष्य को पुरे ब्रह्माण्ड से जोड़ता है | खास कर योगक्रिया का अभ्यास करते समय ॐ का उच्चारण करना लाभदायक है| अक्सर ‘ॐ’ के उच्चारण को ले कर आप ने बहस सुनी होगी| ॐ को समझने के लिए " प्रणव बोध" और " ओमकार निर्णय"   ऐसी   पुस्तकें लिखी गई   है | ओम (ॐ ) शब्द हिन्दुओं का सर्वाधिक पवित्र शब्द तथा  ईश्वर  का वाचक कहा गया है।  यजुर्वेद ४० / १७ में कहा गया है "ओम ख़म ब्रह्म " - ओम ही सर्वत्र व्याप्त परम ब्रह्म है। आइये हम जानने की कोशिश करते है ‘ॐ’ अर्थ और उसका महत्त्व| ‘ॐ’ एक पवित्र ध्वनि नाद या मंत्र है जिसकी उद्गम भाषा है संस्कृत | ‘ॐ’ का अर्थ है उच्चतम, श्रेष्ठ या सर्वोच्च| इस पवित्र मंत्र का उच्चारण से एक प्रकार का कम्पन निर्माण होता है जिसे महसुस किया जा सकता है| सामान्य से दिखने वाले यह एकाक्षरी मंत्र में पुरे ब्रह्माण्ड को नियंत्र...

राज्य सभा चुनाव

फोटो क्रेडिट :  northbridgetimes.com   राज्य सभा की 59 सीटों के लिए कल 23 मार्च को चुनाव होने जा रहा है .कल ही शाम तक नतीजों के साथ राज्य सभा की नई तस्वीर सबके सामने आ जायेगी. चूंकि ये इलेक्शन कम और सिलेक्शन ज्यादा होता था इसलिए आमतौर से राज्य सभा चुनाव खास इंटेटेस्ट का विषय नहीं होता था पर गुजरात में अहमद पटेल के चुनाव को जिस तरह अमित शाह ने रोचक बना दिया था उसके बाद जनता की इन चुनावों को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है. दूसरा कारण ये भी है वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव से पूर्व ये चुनाव तब होने जा रहा था जब देश मे पुराने गठबंधन टूट रहे है और नये रिश्ते जुड़ रहे है .इसलिए ये कह पाना कठिन है कि किसका वोट किसको जाता है और यही चीज़ इन्हें दिलचस्प बना रही है सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के 27 उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे , कार्यकाल समाप्त होने वाले सभी आठ केंद्रीय मंत्री चुनाव मैदान में है ..जहां कुछ स्थानों पर टक्कर है,वहीं अधिकांश उम्मीदवारों के निर्विरोध आने की संभावना है. सबसे पहले बात करते हैं बीजेपी की जिसके 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. रिटायर होने वाले सभी आठ केंद्रीय ...

पढ़िए राफेल विमान सौदे पर उठ रहे विवाद में कितनी सच्चाई हैं?

राफेल सौदे को घोटाला बताने वालों और कांग्रेस की मानसिकता पर प्रकाश डालते हुए इस सौदे से जुड़ी तथ्यात्मक जानकारी मैं आपसे साझा करना चाहता हूँ और आप सभी से उम्मीद करता हूँ कि इसे लेख का लिंक सभी सोशल साइट्स पर अपने मित्रों से आप लोग साझा करेंगे। राहुल गांधी और कांग्रेस लगातार राफेल सौदे पर कीमत बढोत्तरी को मुद्दा बनाकर देश को मूर्ख बनाने की साजिश हमेशा की तरह कर रहे हैं, लेकिन यह अचंभित करने वाला कृत्य है क्योंकि यदि वास्तविक कीमत और स्पेशिफिकेशन आदि बताई गई विमान की तो दुश्मन आसानी से जान लेगा की विमान के बेसिक माडल मे क्या क्या अतिरिक्त तकनीकी, उपकरण और विमान मे कैसे हथियार लगे हैं। रक्षा सौदों से जुड़ी जानकारियां हमेशा क्लासिफाइड होती हैं और इसकी गोपनीयता भंग होने पर देश की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती हैं इसी वजह से यूपीए सरकार ने भी पहले कभी इस तरह की जानकारियां सार्वजनिक नही की हैं, और संसद में तत्कालीन रक्षामंत्री प्रणव मुखर्जी ने भी इसे सार्वजनिक करने से मना किया था।       सबसे अहम बात हैं कि रक्षा सौदे की जानकारी उजागर होने से देश की युद्ध नीति खोखली होती है यह 60...