सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राज्य सभा चुनाव : गुप्ता पर "विश्वास " और कुमार पर अविश्वास

हाँ तो भाई कल "आप" पार्टी ने अपने 3 लोगों का नाम दे ही दिया राज्यसभा के लिए।
उनमें से एक संजय सिंह जी हैं जिनके बारे में सोशल मीडिया पर अफवाह हैं की किसी ज़माने में मुलायम सिंह जी की पार्टी में लठैतगीरी करते थे और आज केजरी की पार्टी में टिकटगीरी करते है। पार्टी अलग, पर बंदा वही और धंधा वही। पहले लट्ठ बजाकर पैसे वसूलते थे और आज टिकट बेचकर। आदमी काम का है, करोडो कमाकर दिए है सरजी को पंजाब और गुजरात चुनाव में तो उनका राज्यसभा में भेजना तो बनता ही था ना, है कि नहीं?

दूसरा बंदा कोई सुशील गुप्ता है, अब उनके बारे में मैं क्या बताऊँ जब ख़ुद आपियों को ही नहीं पता तो .. 🤣

देखिये कपिल मिश्रा जी क्या कह रहे हैं।
हाँ पर मालदार बंदा है जैसा ऊपर फ़ोटो से दिख रहा है और पक्का बनिया भी। सुना है उन्हें नेता बनने का बड़ा शौक़ था, काँग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा भी बेचारे ने पर मुँह की खानी पड़ी। मगर उनकी पारखी नजर ने सरजी की लालची नजर पहचान ली थी और वो समझ गए कि अगर नेता बनना है तो नोट उड़ाने पड़ेंगे और वही उन्होंने किया भी।


कुछ दिन पहले तक गुप्ता जी 854 करोड़ रुपये सर जी से वसूल रहे थे और अब सुना है की उलटा पूरे 50 करोड़ डकार गए उनसे अपने सरजी। वैसे मानना पड़ेगा, अपने केजरी सर देखने में है तो बित्ते भर के मगर नोटों के लिए उनकी भूख किसी भष्मासुर से कम नहीं जितना भी भर दो हमेशा कम ही पड़ता है उन्है। वैसे उनकी तोंद उनकी पोल खोल देती है।

तीसरा आदमी भी कोई गुप्ता जी ही है। सुना है वो CA भी है और आप पार्टी के finance वग़ैरह भी देखते है। या फिर सीधे सीधे तौर पर कहा जाए तो केजरी के काली रात के काले कारनामों का काला चिट्ठा उनके हाथ में है। 😜

कहीं ऐसा तो नहीं कि इस वाले गुप्ता जी ने अपनी सरजी की कोई कमजोर नब्ज़ दबा दी और राज्यसभा की टिकट पा ली? 🤔

वैसे ये भी हो सकता है कि इन्हौने भी सरजी के मुँह में करोडो ठूँस दिए हो।

बेचारे कुमार विश्वास को अपने सालो पुरानी दोस्ती और पार्टी में भागीदारी का इनाम सिर्फ और सिर्फ दुत्कार के रूप में ही मिला। वैसे भी उन्हे ये समझ जाना चाहिए था कि "केजरी किसी का यार नहीं .... पैसो के सिवाय उसे और किसी से प्यार नहीं..."

खैर कुमार विश्वास साहब तो सदमे में हैं उनकी तरफ से रेडियो मिर्ची पर हमने इस गीत की फरमाइश भेज दी हैं .. गैरों पर करम अपनो पर सितम ऐ जान-ए-वफ़ा ये ज़ुल्म न कर 😂😂


ख़ैर जाने दो हमें क्या हम तो वैसे भी ब्लॉक्ड है 😝

सबसे ज्यादा मजा तो आपियो की हालत पर आता है, बेचारे दिन प्रति दिन सामने आती अपने सरजी की असलियत पर ना खुल कर रो पा रहे है और ना अफ़सोस कर पा रहे है, करे भी तो किस मुँह से,उसी मुँह से तो केजरी की ईमानदारी की चालीसा बाँचते थे। वैसे समझने वाले तो केजरी सर को देखते ही पहचान गए थे कि ये  कितने बड़े वाले घाघ है। अन्ना आंदोलन में ये आये ही सिर्फ और सिर्फ सत्ता की सीढ़ियाँ चढ़ने, भ्रष्टाचार और देश सेवा तो इसका सिर्फ एक दिखावा है। काम से तो इनका तो बहुत बड़ा बैर हैं, जैसे ही काम आता हैं तो इनका पढ़ाई करने का मन करने लगता हैं जैसे IRS के टाइम एजुकेशन लीव लेकर फरार हो गए थे। अब मुख्यमंत्री है तो कभी लूज मोशन हो जाता हैं तो कभी छुट्टियां मनाने निकल पड़ते हैं और उसके बाद भी कुछ बच गया तो LG साहब और मोदी जी दूध भात हैं ही कि पोस्टर लगवा देते हैं दिल्ली में  "प्रधानमंत्री सर, प्लीज दिल्ली सरकार को काम करने दीजिए। दिल्ली सरकार अच्छा काम कर रही हैं"...ख़ैर ये सब तो अब पुरानी बातें है...

कोई कुछ भी बोले सरजी के बारे में पर एक बात तो पक्की है, सर जी बने तो बडी ही चिकनी मिट्टी से हैं। अपने निकम्मेपन का सारा ठीकरा LG के मत्थे फोड़ने के अलावा उसने पिछले 3 साल में कुछ नहीं किया। मुहल्ला क्लीनिक और सरकारी स्कूल को बदलने वाले दावे की असलियत यह हैं कि इनके ख़ुद के और इनकी पार्टी के बाकी नेताओ के बच्चे सब मंहगे प्राईवेट स्कूलो में पढते है, और इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में जाते हैं।

हाँ लेकिन एक काम उन्होंने जो किया है वो बहुत ही कम नेता अपने पार्टी वर्करों के लिए करते है। इन्होंने ज्यादातर पार्टी वर्करों को नौकरी पर लगा दिया, किसी को मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर तो किसी को राशन कार्ड के नाम पर... 😁

अभी और लोगो को भी नौकरी पर लगाने वाले थे "घर घर जा कर सरकारी सेवा देने" के नाम पर लेकिन फूटे करम LG साहब ने अडंगी मार दी, तभी तो सर जी कहते हैं कि LG साहब उन्हें काम नही करने देते हैं।

खैर अभी तो और दो साल है हमारे सरजी के पास... देखो और क्या क्या गुल खाते और खिलाते है... 😁


अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इस पोस्ट का लिंक फेसबुक, ट्विटर , व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स पर जरूर शेयर करे।


लेखक से ट्विटर पर मिले - maahi (@KapoorMaahi)






टिप्पणियाँ

  1. ये सब दिल्ली के महान लोगो की देन है जो फ़ोकट में खाने के चक्कर में सड़ जी को चुना फिर सड़ जी में पुरे दिल्ली बालो को ही चुना लगा दिया

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

A ticking Nuclear Bomb of Healthcare - NCT of Delhi

Let us understand current state of affairs with health care in NCT of Delhi and fallacious situation under current AAP government. Delhi have 60,000 doctors, which are registered with DELHI Medical Council (DMC). According to a DMC official, the top hospitals which are allegedly under the scanner of DMC include Max Healthcare, BLK Hospital, Apollo Hospital, Sir Ganga Ram Hospital, Metro Hospitals, Rockland Hospital, St Stephen Hospital, Balaji Hospital, Jaipur Golden Hospital, Hedgewar Hospital, Lady Hardinge Hospital, Maharaja Agrasen Hospital and Madan Mohan Malviya Hospital. The complaints that DMC receives are related to medical negligence, inflated bills, quacks practicing medicine or running their clinics. Apart from this, most private/ clinics hospitals have become clique of big pharma companies in benefit of regular gifts and international conferences to the doctors; profit margins is what makes the deal attractive. While Mohalla Clinic a temporary porta ca...

राज्य सभा चुनाव

फोटो क्रेडिट :  northbridgetimes.com   राज्य सभा की 59 सीटों के लिए कल 23 मार्च को चुनाव होने जा रहा है .कल ही शाम तक नतीजों के साथ राज्य सभा की नई तस्वीर सबके सामने आ जायेगी. चूंकि ये इलेक्शन कम और सिलेक्शन ज्यादा होता था इसलिए आमतौर से राज्य सभा चुनाव खास इंटेटेस्ट का विषय नहीं होता था पर गुजरात में अहमद पटेल के चुनाव को जिस तरह अमित शाह ने रोचक बना दिया था उसके बाद जनता की इन चुनावों को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है. दूसरा कारण ये भी है वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव से पूर्व ये चुनाव तब होने जा रहा था जब देश मे पुराने गठबंधन टूट रहे है और नये रिश्ते जुड़ रहे है .इसलिए ये कह पाना कठिन है कि किसका वोट किसको जाता है और यही चीज़ इन्हें दिलचस्प बना रही है सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के 27 उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे , कार्यकाल समाप्त होने वाले सभी आठ केंद्रीय मंत्री चुनाव मैदान में है ..जहां कुछ स्थानों पर टक्कर है,वहीं अधिकांश उम्मीदवारों के निर्विरोध आने की संभावना है. सबसे पहले बात करते हैं बीजेपी की जिसके 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. रिटायर होने वाले सभी आठ केंद्रीय ...

भारत को अमेरिका पर विश्वास क्यों नहीं करना चाहिए?

ऐसा शीर्षक पढ़कर बहुत सारे लोगों को कुछ अटपटा लग सकता है, ऐसा इसलिए है या तो वो लोग अंतरराष्ट्रीय राजनीति की गहरी जानकारी नहीं रखते या फिर उनका जन्म 90 के दशक में हुआ होगा। USSR के पतन और भारत के आर्थिक सुधारों के बाद भारत का राजनैतिक झुकाव अमेरिका की ओर आ गया है लेकिन इसके पहले स्थिति एकदम विपरीत थी। भारत रूस का राजनैतिक सहयोगी था, रूस कदम कदम पर भारत की मदद करता था। भारत की सरकार भी समाजवाद से प्रेरित रहती थी और अधिकतर योजनाएं भी पूर्णतः सरकारी होती थीं, निजी क्षेत्र बहुत ही सीमित था। ये सब बदलाव 1992 के बाद आये जब भारत आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और उसका सहयोगी USSR (सोवियत संघ रूस) विखर चुका था, तत्कालीन प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को इस परेशानी से निकलने का कोई विचार समझ में नहीं आ रहा था अतएव भारत ने विश्वबैंक की तरफ रुख किया और विश्वबैंक की सलाह पर ही निजी क्षेत्रों में विस्तार किया गया और भारतीय अर्थव्यवस्था को मिश्रित अर्थव्यवस्था बना दिया गया। यहीं से शुरुआत हो जाती है भारत की नई राजनीति की। जहां तक मेरे राजनैतिक दृष्टिकोण की बात है मैं ये पोस्ट बस इतिहास के विभिन्न पहलुओं पर ...