सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जस्टिस रवीश कुमार और उनका लाल माइक



सर
नमस्कार
सर इस उम्मीद से आपको यह खुला पत्र लिख रहा हूँ, कि जैसे आपका खुला पत्र मोदी नहीं पढ़ते, वैसे ही आप भी इसको नहीं पढ़ेंगे.
सर, आप इधर टीवी एंकर के तौर पर अपने कैरियर के प्रति कुछ असुरक्षा महसूस करते देखे गए. आपके एक पूर्व सहकर्मी ने आपको लानते भेजीं जो काफी वायरल हुईं और उनसे लोगों ने बहुत मजे लिए. सर आप देश के एकलौते सरोकार वाले पत्रकार सेे मजे लेने की चीज़ में कन्वर्ट हो गए हैं, इसका मुझे काफी सुखद अफसोस है.
सर, मैंने छः महीना एक टीवी चैनल के दफ्तर में काम किया और यह पाया कि वहाँ सारे एंकर ऐसे थे कि बगैर स्क्रिप्ट के एक लाइन भी खुद से नहीं सोच पाते थे. स्क्रिप्ट में अगर 1 दिसंबर विश्व एड्स दिवस की जगह गाँधी जयंती लिखकर दे दिया गया है, तो अगला वही बोलेगा. जबकि उस समय चीजें इतनी ज्यादा ऑनलाइन नहीं थीं, और दिन में बीस बार नोट गिनते समय गाँधी जी के दर्शन हो जाते थे. इस सबसे क्या हुआ कि एंकरों के बारे में मेरे दिमाग में यह बैठ गया था कि एंकर बनने के लिए चार चीजें जरूरी हैं, खूबसूरत होना, मेकअप के लिए धैर्य पूर्वक दो घंटा बैठ सकना, चैनल मालिक से अच्छे संबंध होना और बेवकूफ होना.
डेस्क पर काम करने वाले लोग अलबत्ता जानकार होते थे, और शायद इसीलिए वो एंकर नहीं बनाए जाते थे.
इसलिए जब आपका इतना नाम हो गया तो मैं समझ ही नहीं पाया कि क्यों हो गया. हाथ में जब वो कीटाणुओं से भरा लाल माइक लेकर आप नोयडा की मजदूर बस्तियों में बीमारियां फैलाने निकलते थे, और वही माइक लेकर शौचालय से लेकर होटल तक में सब जगह घुस जाते थे, और लोग हर अदा पर वाह वाह करते थे तो मैं समझ नहीं पाता था कि दिल्ली के इतने पढ़े लिखे लोग अपने साथ करवा क्या रहे हैं.
बाद में जब अन्ना कांड हुआ और उसके बाद केजरीवाल जी दिल्ली के मुख्यमंत्री बने, तब दिल्ली वासियों के बारे में मेरी गलतफहमी दूर हो गई.
आपसे पहले विनोद दुआ भी बगैर धुला लाल माइक लेकर घूमा करते थे, मगैर उन्होंने हमेशा हाईजीन का ख्याल रखा, हमेशा होटलों में ही खाया, शौचालय में कभी नहीं घुसे. और शायद इसीलिए बड़े एंकर तो रहे लेकिन इतने महान नहीं हो पाए.
आपके पूरे कैरियर में एक बात जिसने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया वो यह कि आपने लोकल कस्बे लेवल की वसूली और ब्लैकमेलिंग पत्रकारिता को नेशनल लेवल का गेम बना दिया. अब प्राइम टाइम में आप सुपारी पत्रकारिता करते हैं. कुछ दिनों बाद आपके आदमी एक्सटॉर्शन के लिए फोन भी करने लगेंगे, जैसे अभी वो आपके पेज पर लोगों को देख लेने की धमकी देते हैं. अभी शायद ट्रेनिंग चल रही है, इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
चूंकि सारे विपक्ष के पीछे मोदी अमित शाह ने सीबीआई लगा दी है, और सारे पत्रकारों को गोद ले लिया है इसलिए विरोध का एजेंडा अब एनडीटीवी के दफ्तर में तय होता है. इस सबके लिए आपके नाम पर पत्रकारिता का शकुनि शुक्राचार्य अवार्ड शुरु करना चाहिए और पहली बार वाला आपको देकर उसका नाम रवीश कुमार अवार्ड कर देना चाहिए.
ईनाम में एक काले रंग का कोट पैंट, लाल माइक, नितीश कुमार के बगीचे का कटहल, एक टोंटीदार लोटा और मोदी का फोटोशॉप से बनाया गया इस्तीफा दिया जाएगा.
आपसे सर निवेदन है कि आप जो कर रहे हैं, जैसे कर रहे हैं, वो करते रहें. अंबानी जियो क्रांति के बाद आप देश का सबसे सस्ता मनोरंजन हैं. राखी सावंत की प्लास्टिक सर्जरी बिगड़ जाने के बाद वो ज्यादा सामने नहीं आतीं. गैर राजनीतिक विदूषकों में नेशनल लेवल पर केवल कमाल रशीद खान उर्फ केआरके और आप जस्टिस रवीश कुमार ही बचे हैं. आप जिसे भी भगवान मानते हों, वो आपको सलामत रखे.
-विकास अग्रवाल




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिन्दू संस्कृति में ओम का महत्व

Image : Google हिन्दू धर्म में ॐ का महत्त्व “ॐ” और स्वस्तिक सनातन धर्म के प्रतीक हैं और इसे प्रथम प्राकृतिक ध्वनि कहा गया है| “ॐ” ब्रह्मांड की आवाज़ है | दैनिक जीवन में हम इस ध्वनि के प्रति सजग नहीं होते लेकिन ‘ॐ’ का जाप मनुष्य को पुरे ब्रह्माण्ड से जोड़ता है | खास कर योगक्रिया का अभ्यास करते समय ॐ का उच्चारण करना लाभदायक है| अक्सर ‘ॐ’ के उच्चारण को ले कर आप ने बहस सुनी होगी| ॐ को समझने के लिए " प्रणव बोध" और " ओमकार निर्णय"   ऐसी   पुस्तकें लिखी गई   है | ओम (ॐ ) शब्द हिन्दुओं का सर्वाधिक पवित्र शब्द तथा  ईश्वर  का वाचक कहा गया है।  यजुर्वेद ४० / १७ में कहा गया है "ओम ख़म ब्रह्म " - ओम ही सर्वत्र व्याप्त परम ब्रह्म है। आइये हम जानने की कोशिश करते है ‘ॐ’ अर्थ और उसका महत्त्व| ‘ॐ’ एक पवित्र ध्वनि नाद या मंत्र है जिसकी उद्गम भाषा है संस्कृत | ‘ॐ’ का अर्थ है उच्चतम, श्रेष्ठ या सर्वोच्च| इस पवित्र मंत्र का उच्चारण से एक प्रकार का कम्पन निर्माण होता है जिसे महसुस किया जा सकता है| सामान्य से दिखने वाले यह एकाक्षरी मंत्र में पुरे ब्रह्माण्ड को नियंत्र...

राज्य सभा चुनाव

फोटो क्रेडिट :  northbridgetimes.com   राज्य सभा की 59 सीटों के लिए कल 23 मार्च को चुनाव होने जा रहा है .कल ही शाम तक नतीजों के साथ राज्य सभा की नई तस्वीर सबके सामने आ जायेगी. चूंकि ये इलेक्शन कम और सिलेक्शन ज्यादा होता था इसलिए आमतौर से राज्य सभा चुनाव खास इंटेटेस्ट का विषय नहीं होता था पर गुजरात में अहमद पटेल के चुनाव को जिस तरह अमित शाह ने रोचक बना दिया था उसके बाद जनता की इन चुनावों को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है. दूसरा कारण ये भी है वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव से पूर्व ये चुनाव तब होने जा रहा था जब देश मे पुराने गठबंधन टूट रहे है और नये रिश्ते जुड़ रहे है .इसलिए ये कह पाना कठिन है कि किसका वोट किसको जाता है और यही चीज़ इन्हें दिलचस्प बना रही है सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के 27 उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे , कार्यकाल समाप्त होने वाले सभी आठ केंद्रीय मंत्री चुनाव मैदान में है ..जहां कुछ स्थानों पर टक्कर है,वहीं अधिकांश उम्मीदवारों के निर्विरोध आने की संभावना है. सबसे पहले बात करते हैं बीजेपी की जिसके 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. रिटायर होने वाले सभी आठ केंद्रीय ...

पढ़िए राफेल विमान सौदे पर उठ रहे विवाद में कितनी सच्चाई हैं?

राफेल सौदे को घोटाला बताने वालों और कांग्रेस की मानसिकता पर प्रकाश डालते हुए इस सौदे से जुड़ी तथ्यात्मक जानकारी मैं आपसे साझा करना चाहता हूँ और आप सभी से उम्मीद करता हूँ कि इसे लेख का लिंक सभी सोशल साइट्स पर अपने मित्रों से आप लोग साझा करेंगे। राहुल गांधी और कांग्रेस लगातार राफेल सौदे पर कीमत बढोत्तरी को मुद्दा बनाकर देश को मूर्ख बनाने की साजिश हमेशा की तरह कर रहे हैं, लेकिन यह अचंभित करने वाला कृत्य है क्योंकि यदि वास्तविक कीमत और स्पेशिफिकेशन आदि बताई गई विमान की तो दुश्मन आसानी से जान लेगा की विमान के बेसिक माडल मे क्या क्या अतिरिक्त तकनीकी, उपकरण और विमान मे कैसे हथियार लगे हैं। रक्षा सौदों से जुड़ी जानकारियां हमेशा क्लासिफाइड होती हैं और इसकी गोपनीयता भंग होने पर देश की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती हैं इसी वजह से यूपीए सरकार ने भी पहले कभी इस तरह की जानकारियां सार्वजनिक नही की हैं, और संसद में तत्कालीन रक्षामंत्री प्रणव मुखर्जी ने भी इसे सार्वजनिक करने से मना किया था।       सबसे अहम बात हैं कि रक्षा सौदे की जानकारी उजागर होने से देश की युद्ध नीति खोखली होती है यह 60...