सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सुंजवां आर्मी कैंप पर हमले में रोहिंग्या कनेक्शन के दावे और उसकी सनसनीखेज हकीकत


हम अपनी पहले की पोस्ट में भी घुसपैठिये रोहिंग्या मुस्लिमो से सम्बंधित समस्या उठाते रहे हैं और इनसे देश के लिए गम्भीर खतरा हो सकता हैं इसकी आशंका भी जताते रहे हैं। यहाँ तक की केंद्र सरकार ने सितम्बर 2017 में रोहिंग्या मुसलमानों पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया है, ये हलफनामा 16 पन्नों का है जिसमें रोहिंग्या मुसलमानों को देश से बाहर करने की वजहों को बताया गया है। केंद्र सरकार ने रोहिंग्या को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। वहीं कई रोहिंग्या के आतंकी संगठनो से संपर्क की बात कही गयी थी। सरकार ने हलफनामे में कहा है कि अवैध रोहिंग्या शरणार्थियों को देश में रहने की इजाजत नहीं दी सकती है और सरकार के मुताबिक भारत में अवैध रोहिंग्या शरणार्थियों की संख्या 40 हजार से अधिक हो गई है।


रोहिंग्या घुसपैठियों का गढ़ हैं सुंजवाँ आर्मी कैम्प


अभी 10 फरवरी को जम्मू में सुंजवां आर्मी कैंप पर  आतंकी हमला हुआ जिसमे हमारे 5 जवान शहीद हो गए और इस फिदायीन हमले के तार रोहिंग्याओं से जुड़ रहे हैं। सुंजवाँ इलाका रोहिंग्या घुसपैठियों की बस्ती के लिए मशहूर हैं। सुंजवां सैन्य कैंप के पीछे और एक किलोमीटर पहले तकरीबन तीन सौ झुग्गियां रोहिंग्याओं की है। तीन प्रमुख झुग्गियों में किरयानी तालाब, कासिम नगर और छन्नी रामा की रोहिंग्या बस्ती प्रमुख रूप से है। इन तीनों बस्तियों में 80-80 झुग्गियां हैं। बाकी रोहिंग्या तितर-बितर होकर अन्य इलाकों में रहते हैं। भारतीय खुफिया सूत्र  सरकार को पहले ही आगाह कर चुकी है कि पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा रोहिंग्या मुसलमानों को आतंकी बनाकर देश के खिलाफ इस्तेमाल करने की फिराक में है। ऐसे में सैन्य ठिकाने पर हमले में रोहिंग्या लोगो के हाथ होने से इनकार नही किया जा सकता क्योंकि यह इलाका अवैध रूप से बसे रोहिंग्या लोगो का गढ़ हैं।

जम्मू कश्मीर के त्रिकुटा नगर और छन्नी थाने में रोहिंग्या लोगो पर नशा तस्करी, अवैध रूप से रोहिंग्याओं को रियासत में लाना और पशुवध जैसे आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। इन मामलों के बाद बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसी भी इन पर नजर बनाए हुए हैं। अब सवाल उठता है कि आखिर कैंप की पुख्ता जानकारी फिदायीन दस्ते को कैसे हुई? क्या हमले से पहले कैंप की पूरी रेकी की गई थी? सूत्रों के मुताबिक आसपास के लोगों से रोहिंग्याओं को पूरे कैंप की पूरी जानकारी थी। किस हिस्से में कौन सी चीजें हैं, कौन से क्वार्टर किस जगह पर स्थित है। इन्हीं जानकारी के आधार पर फिदायीन दस्ता कैंप में दाखिल हुआ होगा। गौरतलब है कि कैंप के सामने ही बीते सितंबर में ही रोहिंग्याओं को लेकर भारी बवाल हुआ था। उसके बाद उनके आतंकियों से मिले होने की बात स्थानीय लोगों द्वारा कही जा रही थी।


जम्मू कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष ने भी आतंकी हमले के पीछे रोहिंगा कनेक्शन की आशंका जताई


यहाँ तक कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर कविंद्र गुप्ता ने इस हमले को रोहिंग्या मुसलमानों से जोड़ा है। उन्होंने आशंका जताई हैं कि हो सकता है आतंकियों ने हमले के लिए रोहिंग्या को हथियार बनाया हो। कवींद्र गुप्ता ने आगे कहा, "मैं उसी विधानसभा क्षेत्र में रहता हूं। वहां से कई शिकायतें आती हैं। सरकार भी मानती है कि यहां रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या बढ़ी हैं तथा वे देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं।"

विधानसभा के स्पीकर ने कहा, "जहां रोहिंग्या रहते हैं वहां की छत से सेना के इलाके को देखा जा सकता है। इन इलाकों में ड्रग माफिया रहते हैं। पैसों के लिए कुछ लोग उन्हें (ड्रग माफिया को) रहने का ठिकाना मुहैया कराते हैं। सरकार को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए।" रोहिंग्या लोगो को नशे के कारोबार में शामिल होने के मामले जम्मू पुलिस के पास रजिस्टर्ड हैं जिसका जिक्र हम ऊपर भी कर चुके हैं।

अब सबसे महत्त्वपूर्ण सवाल यह उठता हैं कि रोहिंग्या लोग म्यामार से चलकर जम्मू कश्मीर जैसे इस्लामिक आतंक से पीड़ित राज्य में पहुँचे कैसे, और इतनी बड़ी बस्ती जम्मू में इन्होंने क्यो बसाई? और यह किस साजिश के तहत आर्मी के बेस कैम्प के पास अपनी इतनी बड़ी बस्ती बनाने में कामयाब हुए? यह एक सुनियोजित साजिश के तहत हिन्दू बहुल जम्मू की जनसँख्या की गणित को बिगाड़ने की कोशिश हैं। एक एक रोहिंग्या परिवार 10 से 15 बच्चे हैं इनकी छोटी उम्र में शादी कर दी जाती हैं और परिवार नियोजन के कोई साधन ना अपनाने की वजह से जनसंख्या वृद्धि अनियंत्रित तरीके से बढ़ती जाती हैं। इस सुनियोजित साजिश के पीछे कौन लोग हैं उन्हें जांच एजेंसीज के जरिये बेनकाब किया जाना चाहिए।

ये सवाल सोशल मीडिया पर भी प्रमुखता से उठाया जा रहा है।
जनसंख्या की अनियंत्रित वृद्धि से हमारा देश पहले से जूझ रहा हैं, ऐसे में इतनी बड़ी रोहिंग्या लोगो की जनसंख्या के लिए भारत जैसा विकासशील देश कैसे संसाधन जुटा पायेगा, हमारी सरकार मूल भारतीयों के लिए नौकरी की व्यवस्था नही कर पा रही हैं, तो इनके लिए रोजगार कैसे उपलब्ध हो पायेगा? सनद रहे कि भारत का एक लिबरल तबका इन्हें अपने यहाँ शरण देने की वकालत करता हैं और वही तबका स्वरोजगार को भीख मांगने जैसे निरकृष्ट कार्य से तुलना करता हुए सरकार का मजाक भी उड़ाता हैं, यह तबका बताये की जब भारत मे नौकरियां नही हैं जीवन की न्यूनतम सुविधाएं नही हैं तो इन्हें क्यो शरण दी जाए? और क्या इससे मूल भारतीयों के अधिकारों का हनन नही होगा?

सुप्रीम कोर्ट ने भी इन्हें भारत से ना निकालने के लिए सरकार को आदेश दिया हैं, और सुप्रीम कोर्ट में रोहिंग्या लोगो की तरफ से मुकदमा प्रशान्त भूषण जैसे लोग लड़ रहे हैं, क्या वे लोग इस आतंकी हमलों की जिम्मेदारी लेंगे? इस पर उनकी तरफ से यह तर्क आ सकता हैं कि कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार की हैं तो हमे यह बताया जाए कि अतिरिक्त पुलिस बल, खुफिया विभाग के अधिकारियों का खर्च कौन वहन करेगा?


रोहिंग्या घुसपैठियों पर सरकार का उदासीन रवैया


यह सच हैं कि रोहिंग्या घुसपैठ कांगेस सरकार के दौर में हुई थी, और अभी सरकार ने सीमाओं पर सख्ती कर रखी हैं जिसकी वजह से रोहिंग्या घुसपैठ बहुत हद तक नियंत्रित किया जा चुका हैं, यहाँ यह बात भी ध्यान देने योग्य हैं कि रोहिंग्या लोगो को देश के अंदर आने देने के लिए भी "काबिल वकील प्रशांत भूषण" सुप्रीम कोर्ट में लड़ रहे हैं। लेकिन जो रोहिंग्या लोग पहले आ चुके हैं उन्हें निकालने के लिए सरकार बहुत ही उदासीन रवैया अपना रही हैं। यहाँ तक कि जम्मू में उन्हें बिजली के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। बताया जा रहा कि वर्ष 2008 से 2017 तक 7,273 बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुस्लिमों को बिजली कनेक्शन दिए गए, इस दौरान इन कनेक्शनों से बिजली विभाग ने 142.53 लाख रुपये का बिजली बिल बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुस्लिमों से वसूल किया है। बिजली विभाग बता रहा हैं कि यह कनेक्शन अस्थायी तौर पर दिए गए हैं परन्तु बिजली विभाग का यह भी दावा है कि उनके पास इन बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुस्लिमों ने स्थाई कनेक्शन के लिए भी आवेदन दिए हैं. इस कनेक्शन के लिए इन परिवारों ने आधार कार्ड, राशन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज भी दिए हैं।

यह दोहरी नीति बताती हैं कि सरकार इन्हें निकालने के लिए कितनी गम्भीर हैं।

रोहिग्या मसले पर लिखी हमारी इन पोस्ट्स को भी पढ़े।

1-  देश के खिलाफ साजिश : रोहिंग्या शरणार्थी

2- भारत को रोहिंग्या शरणरार्थियो को शरण क्यो नही देनी चाहिए?

3- म्यांमार में हिंदू समुदाय पर मुस्लिम रोहिंग्या आतंकियों के जुल्म की सच्ची कहानी


अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इस पोस्ट का लिंक फेसबुक, ट्विटर , व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स पर जरूर शेयर करे।


लेखक से ट्विटर पर मिले - 
Awantika‏🇮🇳 (@SinghAwantika)





टिप्पणियाँ

  1. सरकार इनका पुख्ता इन्तज़ाम कब करेगी। देश के खतरनाक है, चुनचुनकर बाहर खदेड़ना चाहिए।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत को अमेरिका पर विश्वास क्यों नहीं करना चाहिए?

ऐसा शीर्षक पढ़कर बहुत सारे लोगों को कुछ अटपटा लग सकता है, ऐसा इसलिए है या तो वो लोग अंतरराष्ट्रीय राजनीति की गहरी जानकारी नहीं रखते या फिर उनका जन्म 90 के दशक में हुआ होगा। USSR के पतन और भारत के आर्थिक सुधारों के बाद भारत का राजनैतिक झुकाव अमेरिका की ओर आ गया है लेकिन इसके पहले स्थिति एकदम विपरीत थी। भारत रूस का राजनैतिक सहयोगी था, रूस कदम कदम पर भारत की मदद करता था। भारत की सरकार भी समाजवाद से प्रेरित रहती थी और अधिकतर योजनाएं भी पूर्णतः सरकारी होती थीं, निजी क्षेत्र बहुत ही सीमित था। ये सब बदलाव 1992 के बाद आये जब भारत आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और उसका सहयोगी USSR (सोवियत संघ रूस) विखर चुका था, तत्कालीन प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को इस परेशानी से निकलने का कोई विचार समझ में नहीं आ रहा था अतएव भारत ने विश्वबैंक की तरफ रुख किया और विश्वबैंक की सलाह पर ही निजी क्षेत्रों में विस्तार किया गया और भारतीय अर्थव्यवस्था को मिश्रित अर्थव्यवस्था बना दिया गया। यहीं से शुरुआत हो जाती है भारत की नई राजनीति की। जहां तक मेरे राजनैतिक दृष्टिकोण की बात है मैं ये पोस्ट बस इतिहास के विभिन्न पहलुओं पर ...

A ticking Nuclear Bomb of Healthcare - NCT of Delhi

Let us understand current state of affairs with health care in NCT of Delhi and fallacious situation under current AAP government. Delhi have 60,000 doctors, which are registered with DELHI Medical Council (DMC). According to a DMC official, the top hospitals which are allegedly under the scanner of DMC include Max Healthcare, BLK Hospital, Apollo Hospital, Sir Ganga Ram Hospital, Metro Hospitals, Rockland Hospital, St Stephen Hospital, Balaji Hospital, Jaipur Golden Hospital, Hedgewar Hospital, Lady Hardinge Hospital, Maharaja Agrasen Hospital and Madan Mohan Malviya Hospital. The complaints that DMC receives are related to medical negligence, inflated bills, quacks practicing medicine or running their clinics. Apart from this, most private/ clinics hospitals have become clique of big pharma companies in benefit of regular gifts and international conferences to the doctors; profit margins is what makes the deal attractive. While Mohalla Clinic a temporary porta ca...

Beware of propaganda being spread around FRDI Bill

Are we going to lose our savings kept in Banks ? Is my bank account safe ? Is my bank going to take up all the money deposited in my account for my children? Now a days, these types of question are intriguing everyone's mind. Anyone who has deposited money in bank, expects the Bank to give the same whenever the depositor needs it... What if, the bank denies for the same ? In an attempt to clear the air, we thought of writing below blog...it's just an attempt to make everyone understand the safety of their money in banks and also indicates the current status of the bill. There are voices in the media that Government of India is planning to table a bill with bail-in provision, for the banks. Csonsequently, the depositors may lose their money deposited in the banks and they won't be getting anything in return. Let's first understand the meaning of Bail-in/out. #Bail-in: A bail-in is rescuing a financial institution on the brink of failure by making its credit...